free html visitor counters Visitors! Can't Be Wrong!
सलीम ख़ान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सलीम ख़ान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अप्रैल 23, 2010

अरे ये क्या ! 'सलीम ख़ान' ने ब्लॉग-जगत से लिया चुपके से अलविदा.


आज सुबह-सुबह मैंने अपना ब्लॉग खोला तो एक टिपण्णी देखकर चौंक गया. वह टिपण्णी किसी और की नहीं सलीम ख़ान की थी जिसमें एक गाना था ये ज़िन्दगी के मेले... और उस टिपण्णी में सबसे नीचे लिखा था 'alvida bloging'. 


तो क्या सलीम ख़ान ने हिंदी ब्लॉग जगत से इस्तीफ़ा दे दिया है. आखिर सलीम ख़ान को ब्लॉग जगत से इस्तीफ़ा देने के लिए किसने मजबूर किया? क्या यह फिरदौस जी का मैटर तो नहीं जिससे वह इस क़दर आहत हो गए? 

यही नहीं जब मैं ब्लॉग पर गया तो बहुत ज़्यादा आश्चर्य में पड़ गया. स्वच्छ सन्देश नामक ब्लॉग का अब नामों निशान नहीं बचा था. न कोई पोस्ट न  कोई टिपण्णी. आप स्वयं देखिये.

मगर सवाल यह है कि क्या सलीम ख़ान द्वारा लिया गया फैसला सही है, या नहीं? मेरा मानना है कि सलीम ख़ान को इस तरह से खामोश नहीं हो जाना चाहिए, दुसरे शब्दों में इस तरह से पीठ दिखा कर चले नहीं जाना चाहिए.